Xiaomi MIUI 12 आज ग्लोबली होगा लॉन्च, Mi Smartphone में मिलेंगे शानदार फीचर्स

नई दिल्ली: शाओमी आज ग्लोबली MIUI 12 को लॉन्च किया जाएगा। नए अपडेट का बीटा वर्जन नंबर 20.4.27 है। नया अपडेट एमआईयूआई 12 आने के बाद यूजर्स को डार्क मोड, फिटनेस फीचर समेत कई फीचर्स में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नए अपडेट को Xiaomi Smartphones के लिए जून 2020 तक जारी किया जाएगा।

MIUI 12 Update की खासियत

नए अपडेट के बाद सेटिंग्स का इंटरफेस में काफी बदला नजर आएगा। इसके अलावा ऐप बंद होने पर बैकग्राउंड रियल टाइम में ब्लर दिखाई देगा। साथ ही ऐप क्लोजिंग के लिए कई तरह के एनिमेशन भी मिलेंगे। इस अपडेट के साथ Dark Mode 2.0 भी जारी किया जाएगा। इतना ही नहीं, आप कॉलिंग, गेमिंग या फिर किसी भी ऐप के इस्तेमाल के दौरान एक छोटी विंडो में मैसेज और व्हाट्सऐप का रिप्लाई कर सकेंगे।

Mi Health ऐप को भी इस अपडेट के साथ अधितारिक तौर पर जारी किया जाएगा, जो यूजर्स के स्टेप्स, स्लीप और क्सरसाइज को ट्रैक करने में मदद करेगा। कंपनी ने इस नए अपडेट में Privacy को लेकर भी कई बदलाव किए गए हैं। इसके बाद यूजर एप्पल और ओप्पो की तरह शाओमी फोन में भी वर्चुअल आईडी बना सकेंगे।

Jio Add on Pack में बड़ा बदलाव, 151 Plan में 30GB Data के साथ मिलेगी 30 दिनों की वैधता

इन Smartphone को मिलेगा MIUI 12

पहले चरण MIUI 12 Update जिन स्मार्टफोन्स को मिलेगा। इसमें Xiaomi Mi 10 Pro, Xiaomi Mi 10, Xiaomi Mi 10 Youth Edition,Xiaomi Mi 9 Pro, Redmi K30 Pro,Redmi K30,Redmi K20 Pro और Redmi K20 शामिल हैं। इसके बाद MIUI 12 को Mi Mix 3,Xiaomi Mi 8 series,Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro के लिए पेश किया जाएगा। आखिरी में इस अपडेट को Mi Mix 2, Redmi 8, 8A, Redmi 7, 7A, Mi CC9, Mi CC9 Pro और Mi CC9e के लिए जारी किया जाएगा।



Source: Gadgets