गूगल lofi एप जो आपको देगा संगीत का भरपूर मजा,जाने क्या है इसके फायदे

नई दिल्ली। आधुनिक य़ुग में इंसान की ज़िंदगी में टेक्नोलॉजी ने वो स्थान ले लिया है जिसके बगैर अब इंसान खुद को अधूरा महसूस करता है। लोगों की ज़िंदगी में इंटरनेट इतना आवश्यक हो गया है जैसे बिजली पानी ठीक उसी तरह से इसके बगैर लोगों की दुनिया अधूरी सी महसूस होती है, इंटरनेट के माध्यम से बिना थियेटर की सैर कर या समय गंवाए आप हर तरह की मूवी का आनंद घर बैठे ले सकते हैं।

खास कर मोबाइल पर इंटरनेट की सुविधा आने के बाद तो पूरी दुनिया मुट्ठी में आ गई है। अब इसी से जुड़ा एक ऐप ऐसा आया है जिससे आप हर तरह के संगीत का मजा असानी के साथ ले सकते है। LO-FI नाम का यह गूगल ऐप आपकी जरूरतों के लिए वन स्टॉप एप्लिकेशन है, जो दुनिया भर के गानों को आपके सामने एक क्लिक में पेश करता है। इस ऐप में म्यूजिक का बिग कलेक्शन है। इसे घर बैठे अराम के साथ LO-FI के सहारे आप हर तरह के संगीत का मजा ले सकते है।

इसमें सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस एप को डाउनलोड करने के बाद आप इसे ऑफ़लाइन भी सुन सकते है इसमें इंटरनेट की कोई जरूरत नही पड़ती है।

– हर तरह के संगीत इसमें उपलब्ध है, जो कलाकारों की अनुमति से लिए गए हैं।

– यह LO-FI एप एक प्रकार का संगीत रेडियो स्टेशन है जहां पर जाकर आप अपने पंसदीदा गाने सुन सकते हैं।

  • लो-फाई एप रेडियो स्टेशन दुनिया का सबसे अच्छा संगीत संग्रह है
  • इस एप की मदद से आप अपनी पसंद के एल्बम, सिंगल्स, लाइव शो, कवर और रीमिक्स आसानी से ढूंढ सकते हैं।
  • यदि आप भी इस संगीत से जुड़ना चाहते है तो गूगल प्ले स्टोर पर जाकर किसी भी रेडियो स्टेशन के ऐप को क्लिक करें। या फिर ब्राउजर पर जाकर आप असानी से इससे जुड़ सकते हैं।



Source: Gadgets