Hisense ने लॉन्च किए OLED पैनल वाले टीवी, कीमत 1 लाख, जानिए क्या है इसमें खास

त्योहारी सीजन को देखते हए Hisense ने Galaxy सीरीज में दो नए टीवी मॉडल लॉन्च किए हैं। ये दोनों टीवी OLED TV हैं। यह पहली चीनी टीवी हैं, जो IMAX Enhanced सर्टिफिकेशन के साथ आती हैं। इस सीरीज में कंपनी दो स्क्रीन साइज 55 इंच और 65 इंच वेरिएंट में लॉन्च किए हैं। 55 इंच वाले टीवी का मॉडल नंबर 55J70 है जबकि 65 इंच वाले का मॉडल नंबर 65J70 रखा गया है।

यह भी पढ़ें—मात्र 3,232 रुपए में मिलेगा 32 इंच का स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर ऑफर

कीमत
इन टीवी की कीमत की बात करें तो 55 इंच वर्जन को 6,999 युआन (लगभग 76 हजार रुपए) में लॉन्च किया गया है। वहीं 65 इंच वेरिएंट की कीमत 9,999 युआन (लगभग 1.09 लाख रुपए) रखी गई है। इन मॉडल में दिया गया OLED पैनल 4K resolution, 1.07 billion colors सपोर्ट करता है। इनकी स्क्रीन 60Hz की है।

hisense.png

फीचर्स
नई Hisense Galaxy OLED TV में IMAX Enhanced सर्टिफिकेशन के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें Dolby Vision और कई अन्य सर्टिफिकेशन्स भी हैं। इसकी बॉडी मेटल में दी गई है। इस टीवी के साथ ग्राहक को मेटल का ही स्टैंड भी दिया जा रहा है। इस गैलेक्सी सीरीज में 55 इंच का मॉडल महज 3.8mm मोटा है, जबकि 65 इंच वर्जन की मोटाई 4.9mm है।

यह भी पढ़ें—मात्र 6 हजार रु में मिलेगा Thomson का HD smart tv और वॉशिंग मशीन…

सैमसंग स्मार्ट टीवी में आया गूगल असिस्टेंट
सैमसंग के स्मार्ट टीवी सेट्स पर गूगल असिस्टेंट उपलब्ध होगा। फिलहाल यह अमरीका में ही उपलब्ध होगा। इसके बाद जल्द ही इसे अन्य देशों में भी उपलब्ध कराया जाएगा। गूगल असिस्टेंट सैमसंग 2020 स्मार्ट टीवी मॉडल्स पर उपलब्ध होगा। इनमें 2020 8के और 4के क्यूएलईडी मॉडल्स, 2020 क्रिस्टल यूएचडी मॉडल्स, 2020 फ्रेम और शेरिफ सेट्स तथा 2020 सेरो एवं टेरेस मॉडल्स शामिल हैं।



Source: Gadgets