लेटेस्ट फीचर्स के साथ नए अवतार में लौटेंगे Nokia 6300 और Nokia 8000

Nokia के क्लासिक स्मार्टफोन्स को तो आपको याद होंगे ही। वैसे भी HMD Global नोकिया अपने क्लासिक स्मार्टफोनेस को नए अवतार में लॉन्च करती रहती है। अब Nokia जल्द ही अपने दो और क्लासिक स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने जा रही है। खबर है कि Nokia 6300 और Nokia 8000 को नए अवतार में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। जर्मन टेक ब्लॉग Winfuture की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इन दोनों फोन को 4G सपोर्ट और लेटेस्ट फीचर्स के साथ लॉन्च कर सकती है।

लिस्ट में किया गया स्पॉट
बता दें कि Telia की रिपोर्ट में वाई-कॉलिंग सपोर्ट करने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट शेयर की गई थी। इस लिस्ट में नोकिया 6300 4G और नोकिया 8000 4G भी नजर आए। बताया जा रहा है कि नोकिया के ये दोनों फोन लेटेस्ट फीचर्स के साथ जल्द लॉन्च किए जा सकते हैं। इनकी डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें—फ्री में स्मार्टफोन खरीदने का मौका, Flipkart दे रहा खास ऑफर ऐसे उठाएं लाभ

नोकिया 6300
बता दें कि नोकिया 6300 को पहली बार वर्ष 2007 में लॉन्च किया गया था। यह फोन उस वक्त काफी पॉपुलर हुआ था। स्टील फिनिश के कारण यह फोन प्रीमियम लगता था। इसमें सिंगल स्क्रीन, माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया था। अब यह नए अवतार में दोबारा लॉन्च किया जा सकता है।

नोकिया 8000 में स्लाइडर
वहीं नोकिया 8000 फोन भी अपने समय में काफी पॉपुलर हुआ था। नोकिया की पुरानी सीरीज में नोकिया 8800 भी शामिल था। इस फोन में सफायर कोटेड ग्लास कवरिंग डिस्प्ले, कीपैड के लिए स्लाइड आउट कवर और 2 मेगापिक्सल का कैमरा था। नोकिया 8000 के नए अवतार में स्लाइडर दिया गया था। माना जा रहा है कि नए डिजाइन में भी स्लाइडर दिया जा सकता है।

इसी वर्ष के अंत तक हो सकते हैं लॉन्च
उम्मीद की जा रही है कि कंपनी नोकिया 6300 और नोकिया 8000 के नए अवतार इसी वर्ष के अंत तक लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कि शुरुआत में इन डिवाइसेज को यूरोप में लॉन्च किया जा सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इन दोनों 4जी स्मार्टफोनस को नोकिया 6.3 और नोकिया 7.3 के साथ ही लॉन्च कर दिए जाए।

यह भी पढ़ें—OPPO लाया कमाल का फीचर, आपके शेड्यूल के हिसाब से चार्ज होगी स्मार्टफोन की बैटरी

इन क्लासिक फोन्स के भी आए नए अवतार
बता दें कि इससे पहले नोकिया ने नोकिया 3310 को भी 2G, 3G और 4G वेरिएंट में लॉन्च किया था। वर्ष 2018 में नोकिया 880 बनाना फोन भी बाजार में पेश किया गया था। पिछले वर्ष नोकिया 2720 और इस साल की शुरुआत में नोकिया 5310 एक्सप्रेस म्यूजिक को लॉन्च किया था।



Source: Gadgets