WhatsApp यूजर्स की प्राइवेसी खतरे में, गूगल पर मिले प्राइवेट चैट्स ग्रुप्स के इंडेक्स

पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप इन दिनों अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर चर्चा में है। बता दें कि नई पॉलिसी को लेकर लोग इसका विरोध कर रहे हैं। इस बीच एक बार फिर से व्हाट्सएप की गोपनियता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, गूगल ने फिर से निजी व्हाट्सएप ग्रुप चैट के इनवाइट लिंक इंडेक्स किए गए जिसका अर्थ है कि कोई भी व्यक्ति सिंपल सा सर्च करने के साथ विभिन्न निजी चैट ग्रुप में शामिल हो सकता है।

प्राइवेट ग्रुप चैट लिंक से चिंतित व्हाट्सऐप ने कहा कि उसने गूगल से ऐसी चैट को सार्वजनिक नहीं करने के लिए कहा है और यूजर्स को सार्वजनिक रूप से सुलभ वेबसाइटों पर ग्रुप चैट लिंक साझा नहीं करने की सलाह दी है। इंडेक्स व्हाट्सऐप ग्रुप चैट लिंक को अब गूगल से हटा दिया गया है।

किसी के भी द्वारा किया जा सकता है एक्सेस
व्हाट्सएप ग्रुप चैट इनवाइट ग्रुप को इंडेक्स करके वेब पर कई प्राइवेट ग्रुप उपलब्ध करा रहा था, क्योंकि उनके लिंक को गूगल पर सर्च करके किसी के द्वारा भी एक्सेस किया जा सकता है। स्वतंत्र साइबर सुरक्षा रिसर्चर राजशेखर राजाहरिया ने आईएएनएस के साथ स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें गूगल पर व्हाट्सएप ग्रुप चौट इनवाइट का इंडेक्स दिखाया गया।

यह भी पढ़ें-नई पॉलिसी पर बचा बवाल तो WhatsApp ने दी यह सफाई, कहा- निजी चैट पर…

whatsapp_2.png

पहले भी हो चुका ऐसा
बता दें कि हाल ही में, व्हाट्सएप को एक बड़े सुरक्षा संकट का सामना करना पड़ा, जब 4,000 से अधिक लिंक लोगों को निजी ग्रुप में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे थे, इन्हें गूगल पर इंडेक्स किया गया था। जो एक बड़े पैमाने पर डेटा उल्लंघन और किसी को भी इन ग्रुप्स में शामिल होने में सक्षम दिखाता है। वहीं व्हाट्सएप के प्रवक्ता एलिसन बोनी ने कहा, सर्चेबल पब्लिक चौनलों में साझा की गई सभी सामग्री की तरह, इंटरनेट पर सार्वजनिक रूप से पोस्ट किए गए इनवाइट लिंक को अन्य व्हाट्सएप यूजर्स द्वारा पाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-WhatsApp पर भारी पड़ सकते हैं Telegram के ये गजब के फीचर्स, यहां जानें पूरी डिटेल

नई पॉलिसी 8 फरवरी से
बोनी ने पहले बताया था कि यूजर्स जो लिंक निजी तौर पर लोगों के साथ साझा करना चाहते हैं वे जानते हैं और मानते हैं कि उन लिंक को सार्वजनिक रूप से सुलभ वेबसाइट पर पोस्ट नहीं किया जाना चाहिए। इस बीच, व्हाट्सएप अपनी गोपनीयता नीति में बदलाव कर रहा है और अगर आप एप को 8 फरवरी के बाद इस्तेमाल को जारी रखने की योजना है तो आपको इसकी नीति से सहमत होना होगा और स्वीकार करना होगा।



Source: Mobile Apps News