ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #iPhoneScam, सस्ते iPhone के नाम पर लोगों से ठगी! यहां जानिए सच्चाई

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter पर हैशटैग #iPhoneScam ट्रेंड हो रहा है। यूजर्स सोशल मीडिया पर iPhone Scam के बारे में ट्वीट कर रहे हैं। आप भी सोच रहे होंगे कि यह आईफोन स्कैम क्या है। दरअसल, एक व्यक्ति पर iPhone के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया गया है। इस व्यक्ति पर कम कीमत पर iPhone बेचने का लालच देकर लोगों के साथ ठगी करने आरोप लगाया है। एक यूट्यूबर ने वीडियो पोस्ट कर इस iPhone Scam के बारे में जानकरी दी। इसके साथ ही यूट्यूबर ने इस स्कैम के बारे में एक ट्वीट भी किया। इसके बाद से Twitter पर हैशटैग #iPhoneScam ट्रेंड करने लगा।

क्या है #iPhoneScam?
दरअसल, निशांत कुमार सिंह नाम के एक यूट्यूबर ने वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में निशांत ने Squeaks Media के मालिक और फाउंडर नील पटेल सस्ते आईफोन बेचने के नाम लोगों से ठगी करने का आरोप लगाया। निशांत के साथ वीडियो में अभिमन्यू सिंह नाम का एक और व्यक्ति नजर आ रहा है। इन दोनों ने नील पटेल पर घोटाले के आरोप लगाए हैं और उन्होंने किस तरह से लोगों से ठगी की, इस बारे में भी बताया। इसके साथ ही इस बारे मे ट्वीट भी किया।

iphone_scam_2.png

लगाए ये आरोप
वीडियो में आरोप लगाए गए हैं कि नील पटेल अपने वेंचर पर कम कीमत में आईफोन बेचता है। साथ ही वीडियो में कहा गया है कि नील अपनी क्रेडिबिलिटी के लिए ऑनलाइन इंफ्लूएंसर की मदद लेता था। वीडियो के मुताबिक, नील कम कीमत पर आईफोन का झांसा देकर लोगों को ठगता है। यूट्यूबर का आरोप है कि कंज्यूमर्स से पैसे लेने के बाद नील उन्हें फोन डिलीवर नहीं करता है। हालांकि यूट्यूबर का यह भी कहना है कि नील ने कुछ यूजर्स को फोन डिलीवर किया है, जिससे लोगों को उसका ऑफर सही लगे।

नील ने ट्वीट कर दिया जवाब
वहीं इन आरोपों पर नील पटेल ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर सफाई दी। नील ने ट्वीट करते हुए लिखा कि लिमिटेड प्रोडक्ट्स होने की वजह से टाइम पर डिलीवरी नहीं हो पा रही है। साथ नील का कहना है कि उस पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं और उनका ऑफर स्कैम नहीं है।



Source: Gadgets