महिला ने ऑर्डर किया 1 लाख 24 हजार का iphone, बॉक्स में जो निकला उसे देखकर उड़ गए होश

ई—कॉमर्स वेबसाइट्स पद ऑनलाइन खरीददारी के दौरान लोग कई बार फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं। कई बार ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं कि ऑनलाइन ऑर्डर करने पर कई बार उस प्रोडक्ट की जगह कुछ और ही निकलता है। ऐसे में महंगा प्रोडक्ट ऑनलाइन खरीदते समय लोग काफी सावधानी बरतते हैं। ऐसा ही कुछ एक महिला के साथ हुआ। घटना चीन की है, जिसमें एक महिला ने iphone ऑर्डर किया, लेकिन जब बॉक्स खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। दरअसल इस महिला ने iphone 12 Pro Max ऑर्डर किया था।

हो गई फ्रॉड का शिकार
बता दें कि Apple के प्रोडक्ट्स लग्जरी प्रोडक्ट होते हैं। इसी वजह से इनकी कीमत भी ज्यादा होती है। iphone 12 Pro Max भी एक लग्जरी प्रोडक्ट है। इस फोन की कीमत 1 लाख रुपए भी ज्यादा है। ऐसे में अगर कोई इसे ऑर्डर करे और उसके साथ फ्रॉड हो जाए तो। ऐसे में यूजर सतर्क रहते हैं, इसके बावजूद वे कई बार फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ इस महिला के साथ हुआ। सतर्कता बरतने के बावजूद वह फ्रॉड का शिकार हो गई। महिला ने महंगा प्रोडक्ट जानकर इसे एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट से iphone 12 Pro Max ऑर्डर किया था।

बॉक्स खोलकर देखा तो उड़ गए होश
चीन की इस महिला ने एप्पल की ऑफिशियल वेबसाइट से iphone 12 Pro Max ऑर्डर किया था। लेकिन जब उसने बॉक्स खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। बॉक्स में आईफोन की जगह एप्पल का योगर्ट फ्लेवर्ड ड्रिंक मिला। महिला ने बताया कि, आईफोन 12 प्रो मैक्स खरीदने के लिए उसने 1500 डॉलर से ज्यादा खर्च किया और ये प्रोडक्ट एप्पल वेबसाइट से खरीदा। महिला को समझ नहीं आ रहा कि ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदने के बावजूद उसके साथ ऐसा कैसे हो गया।

ये था मामला
महिला का कहना है कि उसने आईफोन ऑर्डर करते वक्त होम डिलीवरी का ऑप्शन चुना था। उसने पार्सल लॉकर में डिलीवरी करने के लिए कहा था। वहीं एप्पल और एक्सप्रेस मेल सर्विस का कहना है कि महिला ने जो लोकेशन दिया था, फोन वहीं डिलीवर किया गया। फ्रॉड का शिकार हुई महिला का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें एप्पल के फोन की बजाय एक ड्रिक मिलेगा। अब एप्पल और लोकल कुरियर कंपनी इस मामले की छानबीन कर रही है कि ऐसा कैसे हो गया।



Source: Mobile News