आज भारत में लॉन्च हुआ Redmi Note 10T 5G, जानिए फीचर्स और कीमत

नई दिल्ली। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने ने आज यानी मंगलवार दोपहर एक ऑनलाइन इवेंट के जरिये अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi Note 10T को भारत मे लॉन्च किया। Redmi इससे पहले भी इस साल Note 10 सीरीज के कई फोन लॉन्च लॉन्च कर चुकी हैं। इस सीरीज में Note 10T सबसे नया एडिशन है। इस फोन का सबसे प्रमुख फीचर है कि यह 5G सपोर्ट करता है। Redmi का भारत मे लॉन्च होने वाला यह पहला ऐसा फोन है जो 5G सपोर्ट करता है। Redmi Note 10T अपने अन्य फीचर्स के साथ अन्य बड़ी कंपनियों के स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर दे सकता है।

यह भी पढ़े – स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर लावा ने लांच किया नया फोन, कीमत 8000 रुपये से भी कम

आइए एक नजर डालते हैं Redmi Note 10T की उन सारी जानकारियों पर जिसका इस्तेमाल आप इस फोन को खरीदने से पहले कर सकते हैं और अन्य स्मार्टफोन के साथ उसकी तुलना करके एक सही फैसला ले सकते हैं।



Redmi Note 10T के फीचर्स

  • Redmi Note 10T मे GSM/HSPA/LTE/5G नेटवर्क टेक्नोलॉजी हैं।
  • इसमे हाइब्रिड डुअल सिम फीचर है।
  • इसका वजन 190 ग्राम है और 6.5 इंच की स्क्रीन है जिससे यह यूजर्स के लिए भी सुविधाजनक रहेगा।
  • इस फोन में 48+2+2 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरे और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
  • इसमे एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम है।
  • फोन में मीडियाटेक MT6833 का प्रोसेसर लगा हुआ है।
  • स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए काॅर्निंग गोरिल्ला ग्लास से लैस है।
  • फोन 64 जीबी और 128 जीबी मेमोरी के दो वेरिएंट में पेश किया है।
  • इसके साथ ही रैम मे भी 4 जीबी और 6 जीबी के दो विकल्प दिए हैं।
  • इसमें लाउड स्पीकर, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ, इंफ्रारेड आदि फीचर भी हैं जो यूजर्स के लिए अच्छे हैं।
  • फोन में 5000 mAh की नाॅन रिमूवेबल बैट्री और फास्ट चार्जिंग भी दी गई है।

Redmi Note 10T की कीमत

Redmi Note 10T की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी मेमोरी वाले फोन के लिए है। वहीं, 6 जीबी रैम और 128 जीबी मेमोरी वाले फोन के लिए 15,999 रुपये कीमत रखी गई है।

लॉन्च डेट, कब और कहां से खरीदे

Redmi Note 10T फोन भारत मे 20 जुलाई को लॉन्च हुआ है और यह 26 जुलाई को दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकता है। इस फोन को Amazon से या Redmi के स्टोर या वेबसाइट से खरीद सकते हैं।



Source: Mobile News