OPPO Reno6 Pro 5G की सेल शुरू, जानिए फीचर्स और कीमत

नई दिल्ली। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी OPPO के नए फोन OPPO Reno6 Pro 5G की आज से भारत मे सेल शुरू हुई। यह OPPO Reno सीरीज का सबसे नया एडिशन है। यह फोन 5G भी सपोर्ट करता है, जो इसका मुख्य फीचर है। OPPO Reno6 Pro 5G अपने कई सारे फीचर्स के साथ भारत में अन्य बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों को कड़ी टक्कर दे सकता है।

यह भी पढ़े – आज भारत में लॉन्च हुआ Redmi Note 10T 5G, जानिए फीचर्स और कीमत

आइए एक नजर डालते हैं OPPO Reno6 Pro 5G के बारे मे उन सारी जानकारी पर, जिसका इस्तेमाल एक ग्राहक इस फोन को खरीदने से पहले कर सकता है। इसके साथ ही अन्य फोन्स के साथ फीचर्स कंपेयर करके इस बारे में राय बना सकता है कि उसे यह फोन खरीदना है या नहीं।

OPPO Reno6 Pro 5G के फीचर्स

  • OPPO Reno6 Pro 5G मे GSM/CDMA/HSPA /CDMA2000/ LTE/5G नेटवर्क टेक्नोलॉजी हैं।
  • इसमें डुअल सिम फीचर है।
  • इसमें 6.55 इंच की स्क्रीन है।
  • इसका वजन 177 ग्राम है जिससे यह यूजर्स के लिए ज्यादा भारी नहीं रहेगा।
  • इस फोन में 64+8+2+2 मेगापिक्सल के चार रियर कैमरै और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
  • इसमें एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम है।
  • इसमें मीडियाटेक MT6893 प्रोसेसर है।
  • यह फोन हाई क्वालिटी गेमिंग सपोर्ट करता है।
  • स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए फोन काॅर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से लैस है।
  • इसमें 12 जीबी रैम और 256 जीबी मेमोरी है।
  • इसकी एक्सपैंडेबल मेमोरी 2 टीबी है।
  • इसमें लाउड स्पीकर, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ, इंफ्रारेड, फिंगरप्रिंट सेंसर, कलर स्पेक्ट्रम आदि यूज़र फ्रेंडली फीचर्स भी हैं।
  • इसमें 4500 mAh की नाॅन रिमूवेबल बैट्री और फास्ट चार्जिंग भी दी गई है।

OPPO Reno6 Pro 5G की कीमत

इस फोन की कीमत 39,999 रुपये है।

कब और कहां से खरीदे

OPPO Reno6 Pro 5G की सेल 20 जुलाई यानी कि आज से ही शुरू हुई है। हालांकि सेल शुरू होने के कुछ समय बाद ही यह फ्लिपकार्ट से आउट ऑफ स्टॉक हो गया। इस फोन को OPPO की वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है।

https://twitter.com/OPPOIndia/status/1417346491090300930?s=20



Source: Mobile News