55 इंच का ये QLED टीवी आपके कमरे को बना देगा सिनेमा हॉल, जानिए कीमत और फीचर्स

Best 55 QLED Smart TV : इस समय बाजार में स्मार्ट टीवी की बड़ी रेंज आपको आसानी से देखने को मिल जायेगी। LCD और LED TV के बाद अब जमाना QLEDTV का आ गया है। इस नई टेक्नोलॉजी की मदद से पिक्चर क्वालिटी बेहतर होती है और आपको घर पर ही मिलता है सिनेमा हॉल जैसा अनुभव। यहां हम आपके लिए Blaupunkt का के नए 55 (55QD7020) इंच वाले QLED TV के की जानकारी दे रहे हैं। आपको बता दें कि देश में 55 इंच साइज़ वाले स्मार्ट टीवी की काफी डिमांड देखने को मिल रही है।अगर आप इस समय एक ऐसा ही नया स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं तो Blaupunkt का यह नया मॉडल आपके के लिए सही साबित हो सकता है।

 


डिजाइन:

Blaupunkt (55QD7020) 55 QLED टीवी का डिजाइन न सिर्फ स्लिम है बल्कि यह काफी प्रीमियम भी नज़र आता है। इसमें बैजेललैस डिस्प्ले आपको मिलता है जिसकी मदद से यह टीवी काफी शानदार नज़र आता है। इसके फ्रंट में नीचे की तरफ आपको कंट्रोलर मिल आते हैं, आप इस टीवी को टेबल पर रख सकते है या फिर वाल पर हैंग भी कर सकते हैं। इसके पीछे की तरफ साइड में कनेक्टिविटी के लिए 2USB पोर्ट्स, 3 HDMI पोर्ट्स, ANT पॉइंट और एक LAN पोर्ट की सुविधा मिलती है। इसके साथ आपको वॉयस कंट्रोल वाला रिमोट मिल जाएगा जिसमें Netflix, Prime, Youtube, Google Play के लिए अलग से कीज भी मिल जाएंगे।

 

बेहतरीन डिस्प्ले:

Blaupunkt (55QD7020) 55 QLED टीवी Ultra HD (4K) डिस्प्ले से लैस है जिसका Resolution 3840 x 2160 पिक्सेल्स है। यह QLED डिस्प्ले से लैस है। इसमें ब्राइटनेस 550 निट्स मिलेगी। इसमें 60 Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इस टीवी की पिक्चर क्वालिटी काफी शानदार है, LED टीवी की तुलना में कलर्स रिच और कलर फुल आते हैं और टीवी देखने का मज़ा बढ़ जाता है।178 Degreeव्यू आपको इसमें मिलता है। इसमें आपको अलग-अलग मोड्स मिलते हैं जिनका इस्तेमाल आप कर सकते हैं।


60W का साउंड आउटपुट:

बेहतर साउंड के लिए इस टीवी में डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी डिजिटल प्लस जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 60W का साउंड आउटपुट मिलता है जोकि न सिर्फ तेज है बल्कि ऑडियो क्वालिटी भी बेहतरीन है। कनेक्टिवटी के मामले में ब्लूटूथ 5.0, डुअल बैंड Wifi और डिजिटल नॉइज़ फिल्टर जैसे फीचर्स भी मिल जाएंगे।


परफॉरमेंस:

परफॉरमेंस स्मूथ मिले इसके लिए इनमें 2GB रैम और 16GB की स्टोरेज मिल जाती है। इस टीवी में 360 डिग्री साउंड एक्सपेरियंस मिलेगा। इतना ही नहीं इसमें गूगल वॉयस कंट्रोल और गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट भी मिलेगा। इस टीवी की कीमत 35,999 रुपये है और आप इसे फ्लिप्कार्ट से खरीद सकते हैं.. यह फुल पैसा वसूल स्मार्ट QLED टीवी है।

यह भी पढ़ें: iPhone 14 Plus के नए Yellow अवतार में क्या है खास

 

 



Source: Gadgets