ये टॉप 5 फीचर्स Lenovo Yoga Slim 7i Pro X को बनाते हैं खास, खरीदने से पहले जानिये


Lenovo Yoga Slim 7i Pro X To 5 Features:
आज के समय में अब हर किसी को हाई परफॉरमेंस लैपटॉप की जरूरत रहती है।स्टूडेंट से लेकर ऑफिस वर्क या अन्य पर्सनल काम के लिए भी अब लोग फ़ास्ट और कॉम्पैक्ट लैपटॉप खरीदने में रूचि दिखा रहे हैं। Lenovo का Yoga Slim 7i Pro X जोकि एक हाई परफॉरमेंस लैपटॉप है और इस लैपटॉप के बारे में हम इस रिपोर्ट में बात कर रहे हैं।

वैसे तो इस लैपटॉप में कई अच्छे फीचर्स आपको देखने को मिल जायेंगे… लेकिन यहां हम आपको इस लैपटॉप के 5 ऐसे फीचर्स बता रहे हैं जोकि जो इस लैपटॉप को अपने सेगमेंट आगे लेकर जाते हैं। आखिर आपको इसलैपटॉप को क्यों खरीदना चाहिये ? इसकी भी जानकारी आपको यहां मिल रही है।

 

1. डिजाइन

Lenovo Yoga Slim 7i Pro X का एक बड़ा प्लस पॉइंट इसका डिजाइन है, जोकि वाकई इम्प्रेस करता है। इसमें सॉलिड बिल्ड क्वालिटी देखने को मिलती है। इसका कर्वी डिजाइन आपको पसंद आ सकता है। इसके टॉप पर आपको एक तरफ Lenovo और दूसरी तरफ YOGA की ब्रांडिंग मिलेगी। साइज़ में कॉम्पैक्ट होने की वजह से इसे इस्तेमाल करने में मज़ा आता है, साथ ही कैरी करने में भी परेशानी नही होती।

2. डिस्प्ले

lenovo के इस लैपटॉप में 14.5 इंच का 3K (3072×1920) IPS 400nits Anti-glare डिस्प्ले मिलता है। जोकि 120Hz refresh rate के साथ आता है। डिस्प्ले काफी रिच और ब्राइट है और तेज धूप में भी आप इस लैपटॉप पर आसानी से काम कर सकते हैं। से काम करते समय, गेमिंग और वीडियो/फिल्म देखते समय यूजर एक्सपीरियंस काफी अच्छा हो जाता है।


3. प्रोसेसर:

परफॉरमेंस के लिए इसमें 12th Gen Intel Core i7-12700H प्रोसेसर दिया गया है। यह Windows 11 Home बेस्ड लैपटॉप है। यह लैपटॉप 16GB DDR5 रैम के साथ है। स्टोरेज के लिए 1TB की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं इसमें NVIDIA GeForce RTX 3050 4GB GDDR6 ग्राफिक्स मिलते हैं। परफॉरमेंस के मामले में ये लैपटॉप आपको निराश होने का मौका ही नहीं देगा..ऑफिस वर्क से लेकर एडिटिंग और हैवी गेमिंग के दौरान यह स्मूथ रहता है।


4. फ़ास्ट चार्जिंग:

lenovo के इस लैपटॉप में 70Wh की लिथियम आयन बैटरी लगी है यह 100W USB-C पावर एडाप्टर साथ मिलता है। फुल चार्ज में यह 8 घंटे चलता है, और महज 15 मिनट चार्ज पर 3 का बैकअप मिलता है।

 

5. Harman ऑडियो:

बेहतर साउंड के लिए इस लैपटॉप में Harman के 2W के दो स्पीकर्स दिए हैं जोकि Dolby Atmos के साथ आते हैं। इस लैपटॉप की ऑडियो क्वालिटी काफी अच्छी है। म्यूजिक या फिल्म देखते समय आपको बेहतर ऑडियो मिलेगा।



Source: Gadgets