Oppo ने पेश किया रोलेबल फोन X 2021, स्क्रीन को खींचकर कर सकते हैं बड़ी, जानें अन्य खूबियां

स्मार्टफोन निर्माता चीनी कंपनी Oppo ने एक इवेंट में अपने आगामी दो प्रोडक्ट्स पर से पर्दा उठाया। Inno Day 2020 इवेंट में ओप्पो ने रोलेबल स्मार्टफोन OPPO X 2021 पेश किया। इसके साथ ही कंपनी ने AR Glass भी पेश किया है। अब तक बाजार में फोल्डेबल स्मार्टफोन आ रहे हैं, लेकिन ओप्पो का यह नया फोन OPPO X 2021 रोलेबल होगा। इसकी खास बात यह है कि यूजर इस स्मार्टफोन की स्क्रीन को खींचकर बड़ी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि ओप्पो के ये प्रोडक्ट अगले वर्ष लॉन्च किए जा सकते हैं। हालांकि कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग डेट के बारे में खुलासा नहीं किया है।

ये खास है Oppo X 2021 में
Oppo X 2021 की बात करें तो इसमें OLED पैनल मिलेगा, जिसे यूज करते वक्त यूजर इसकी स्क्रीन को बाहर की तरफ़ खींच सकते हैं। इवेंट के दौरान कंपनी ने इस फोन का वर्किंग कॉन्सेप्ट भी दिखाया। यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से इसकी डिस्प्ले को ट्रांसफॉर्म कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें—स्मार्टफोन की तरह यूज कर सकते हैं सैमसंग के इस अनोखे टीवी को, रोटेट हो जाती है स्क्रीन, जानें अन्य खूबियां

oppo_2.png

स्क्रीन के हिसाब से सॉफ्टवेयर भी होगा एडजस्ट
वैसे तो Oppo X 2021 की स्क्रीन 6.7 इंच की है, लेकिन ये ट्रांसफॉर्म हो कर 7.4 इंच तक की हो सकती है। इसमें खास बात यह है कि जैसे ही यूजर इसकी स्क्रीन को अपने हिसाब से एडजस्ट करेंगे तो सॉफ्टवेयर भी अपने आप एडजस्ट हो जाएगा। यूजर अपने हिसाब से स्क्रीन की साइज को कम या ज्यादा कर सकते हैंं। यह फोन मल्टीटास्किंग में काफी अच्छा साबित हो सकता है।

स्क्रोल मैकेनिज्म
बता दें कि Oppo ने पहले स्क्रोल मैकेनिज्म के लिए पेटेंट फाइल किया था। अब इस रोलेबेल फोन में कंपनी ने इसी तरह का कॉन्सेप्ट यूज करते हुए इसमें रोल मोटर दी है, जो फोन की स्क्रीन साइज को छोटी—बड़ी करती है। हालांकि इवेंट के दौरान कंपनी ने इस फोन के अन्य फीचर्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।

यह भी पढ़ें—इस स्मार्टफोन की जबरदस्त डिमांड, कंपनी नहीं कर पा रही सप्लाई, जानिए क्या है असली वजह

Oppo AR Glass
Oppo Inno Day 2020 इवेंट के दौरान कंपनी ने Oppo AR Glass 2021 का भी ऐलान किया। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें लोकल मैपिंग और जेस्टर ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। साथ ही इसमें स्टीरियो फिश आई कैमरे भी मिलेंगे, इनकी मदद से जेस्चर रिकॉग्निशन होगा।



Source: Gadgets