NoiseFit Core: Noise कंपनी की नई स्मार्टवाॅच हुई भारत में लॉन्च, जानिए डिटेल्स

नई दिल्ली। भारतीय कंपनी Noise अपनी स्मार्टवाॅचेज़, ईयरफोन्स, स्मार्टफोन एक्सेसरीज़ के लिए जानी जाती है। यह कंपनी 2014 में शुरू हुई थी। हालांकि Noise एक से ज़्यादा तरह के गैजेट्स बनाती है पर इसकी स्मार्टवाॅचेज़ काफी लोकप्रिय हैं। कम बजट की इन स्मार्टवाॅचेज़ की रेंज में लोगों के लिए अच्छे ऑप्शन्स मिलते हैं। हाल ही में कंपनी ने एक नई स्मार्टवाॅच भारतीय मार्केट में लॉन्च की है। कम बजट की यह स्मार्टवाॅच लोगों के लिए एक काम का गैजेट हो सकता है। कंपनी ने ट्वीट करके इस स्मार्टवॉच के लॉन्च के बारे में जानकारी दी।



NoiseFit Core के फीचर्स

आइए एक नज़र डालते है इस स्मार्टवाॅच (Smartwatch) के फीचर्स पर।

  • इस स्मार्टवाॅच 1.28 इंच का डिस्प्ले है।
  • इस स्मार्टवाॅच में 2.5D कर्व्ड स्क्रीन है।
  • इस स्मार्टवाॅच में 24×7 हार्ट रेट मॉनिटर है।
  • इस स्मार्टवाॅच में स्लीप मॉनिटर है।
  • इस स्मार्टवाॅच में 13 स्पोर्ट्स मोड्स हैं।
  • इस स्मार्टवाॅच में क्लाउड बेस्ड, एनिमेटेड और कस्टमाइज़ेबल वाॅच फेसेज़ भी हैं।
  • इस स्मार्टवाॅच की बैट्री चार्जिंग के बाद 7 दिन चल सकती है।
  • यह स्मार्टवाॅच वाटरप्रूफ है।

noisefit-core-1.jpg

कीमत और सेल

इस स्मार्टवॉच को gonoise.com वेबसाइट से 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़े – Kronos Beta: Portronics ने भारत में लॉन्च की नई फिटनेस स्मार्टवाॅच, जानिए डिटेल्स



Source: Gadgets