16 डिवाइसेस को एक साथ कनेक्ट करेगा नया Huawei AX3 राउटर, Wi-Fi 6 Plus के साथ भारत में हुआ लॉन्च

Huawei ने भारत में अपना नया Wi-Fi राउटर Huawei AX3 लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक यह नया राउटर फास्ट स्पीड, लार्ज कैपेसिटी, लो लेटेंसी और हायर पावर एफिशिएंसी ऑफर करता है। ये राउटर कंपनी की 1+8+N स्मार्ट लाइफ स्ट्रेटजी का हिस्सा है। इतन ही नहीं Huawei ने यह भी कहा है कि यह राउटर बिजली की भी बचत करता है। नए Huawei AX3 में Gigahome Wi-Fi चिपसेट दिया गया है। यह राउटर Huawei’s 1+8+N स्मार्ट लाइफ स्ट्रेटजी का हिस्सा है।

कीमत और उपलब्धता

Huawei AX3 dual-core Wi-Fi 6 router की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है। लेकिन यह कीमत आखिरी स्टॉक तक की है। पीरियड इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत रखी गई है। आप इस राउटर को अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। पहली सेल के बाद राउटर की कीमत 4,999 रुपये हो जाएगी। 

 

फीचर्स

बात फीचर्स की करें तो नए Huawei AX3 में Wi-Fi 6 दिया गया है। यह Gigahome डुअल कोर प्रोसेसर के साथ आता है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.2GHz है। यह राउटर 160MHz फ्रीक्वेंसी बैंडविड्थ को सपोर्ट करता है। Huawei AX3 की स्पीड को लेकर 3000Mbps का दावा किया गया है। Huawei AX3 राउटर के साथ मल्टी राउटर मेस नेटवर्किंग का सपोर्ट मिलता है। आप इसके साथ अन्य राउटर को भी कनेक्ट किया जा सकता है। इस राउटर में OFDMA मल्टी यूजर टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट है।

इससे एक बार में 2.4GHz बैंडविड्थ पर चार और 5GHz पर 16 डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें एक WAN और तीन LAN इथरनेट पोर्ट है। इस राउटर को Huawei AI Life एप से भी कंट्रोल किया जा सकता है। इस राउटर को दीवार या टेबल पर आप रख सकते हैं। इसका वजन हल्का है।इस राउटर में एक WAN और एक LAN इथरनेट पोर्ट दिया गया है। इसमें One-Key पेयरिंग सपोर्ट दिया गया है और इसे Huawei AI Life ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। यह राउटर डिवाइस की लोकेशन के हिसाब से एक बेहतर WiFi ऑटोमैटिकली सेलेक्ट करता है।



Source: Gadgets