Apple Watch में मौजूद ये ऐप योग करने में करेंगी मदद और आप रहेंगे फिट


International Yoga Day 2022:
भारत सहित दुनिया भर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। कोरोना जैसी महामारी में लोग अब अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान देने में लगे हैं। लोग अपने आप फिट रखने के लिए योग कर रहे हैं, ताकि तन-मन को स्वास्थ्य रखा जा सके। योग एक शारीरिक एक्सरसाइज है, बल्कि यह है मानिसक एक्सरसाइज भी है। योग के दौरान सांस के साथ संबंध स्थापित करना बहुत जरूरी होता है। अगर आपके पास एपल वॉच यूज़ करते है तो इस मौजूद ब्रीद एप आपके लिए काफी फायदेमंद होगी। साथ ही एप्पल म्यूजिक में मौजूदा मेडिटेशन प्लेलिस्ट आपको मन को सूकून प्रदान करने में आपकी मदद करेगी।

 

Breathe App

अगर आपके पास एपल वॉच (Apple Watch) यूज़ करते है तो आपको ब्रीद एप (Breathe App) के बारे में जानकारी होगी। योग गुरु निधि मोहन कमल के मुताबिक योग के दौरान सांस के साथ संबंध स्थापित करना बहुत जरूरी होता है। पूरी प्रक्रिया ध्यान और स्वयं को शांत करने के बारे में है। इनके मुताबिक एप्पल वॉच पर योग करना काफी सहज और सटीक है। यह एप आपको सांस संबंधी एक्सरसाइज के बारे में जानकारी देती है। खास बात यह है कि इस एप के जरिये रोजाना आपको एक्सरसाइज के लिए रिमाइंडर मिलता है। आप चाहें तो इसकी सेटिंग बदलकर भी रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। सांस संबंधी एक्सरसाइज के दौरान स्थिर और शांत रहना बहुत जरूरी होता है। ब्रीद एप में जैसे-जैसे एनिमेशन बढ़ता है, वैसे-वैसे आपको सांस लेना है और जैसे-जैसे कम होगा, ठीक वैसे ही आपको सांस छोड़ना है। यह एप काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

ब्रीथ एप्लिकेशन काफी हद तक भारतीय योगा से प्रभावित है। जिस प्रकार मन की शांति और स्वास्थ्य के लिए प्रनायान के अंतर्गत लंबी सांसे ली जाती है उसी प्रकार ब्रीथ एप्लिकेशन में इसका उपयोग किया जा सकता है। Breathe App यूजर्स को रिलेक्स महसूस कराने के साथ ही दिमाग को शांत रखने में मदद करेगा। यानि इस एप्स की मदद से आप रोजाना होने वाले स्ट्रेस को कम कर सकते हैं। इस एप को इस्तेमाल करने बेहद आसान है।

मेडिटेशन के लिए म्यूजिक निभाता है बड़ा रोल

योग करते समय ध्यान लगाना सबसे अहम काम होता है और इसमें काफी बड़ी भूमिका निभाता हो म्यूजिक। म्यूजिक अच्छा हो तो योग करना और भी मजेदार बनता है। एक अच्छा संगीत आपके मन और बॉडी को रिलैक्स रखने मदद करता है। मेडिटेशन प्लेलिस्ट आपको एप्पल म्यूजिक में मिल जायेगी, यहां आप Pure Meditation, Sleep Sounds, Pure Yoga और Rain Sounds का मज़ा ले सकते हैं। ये सभी म्यूजिक अलग-अलग प्रकार के हैं और काफी बेहतर भी हैं और योग करने में आपकी काफी मदद कर सकते हैं और आप इन्हें सुनकर काफी रिलैक्स महसूस कर पायेंगे।

 

 



Source: Gadgets