MIUI 12 India 2020: 19 मई को दुनियाभर के लिए MIUI 12 होगा लॉन्च, जानें खासियत

नई दिल्ली: चीन की स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने MIUI 12 को चीन के बाद अब दुनियाभर में 19 मई को लॉन्च करने जा रही है। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। नए अपडेट का बीटा वर्जन नंबर 20.4.27 है। एमआईयूआई 12 आने के बाद यूजर्स को डार्क मोड, फिटनेस फीचर समेत कई फीचर्स में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। हाल ही में आयी एक रिपोर्ट के मुताबिक, नए अपडेट को Xiaomi Smartphones के लिए जून 2020 तक जारी किया जाएगा।

 




MIUI 12 Update की खासियत

इस अपडेट के बाद सेटिंग्स का इंटरफेस अभी की तुलना में काफी बदला नजर आएगा। इसके अलावा ऐप के बंद होने पर बैकग्राउंड रियल टाइम में ब्लर दिखाई देंगे और ऐप क्लोजिंग के लिए कई तरह के एनिमेशन भी मिलेंगे। इस अपडेट के साथ Dark Mode 2.0 जारी किया जाएगा।

MIUI 12 के बाद यूजर्स कॉलिंग, गेमिंग या फिर किसी भी ऐप के इस्तेमाल के दौरान एक छोटी विंडो में मैसेज और व्हाट्सऐप का रिप्लाई कर सकेंगे। साथ ही Mi Health ऐप को भी इस अपडेट के साथ अधितारिक तौर पर जारी किया जाएगा, जो यूजर्स के स्टेप्स, स्लीप और एक्सरसाइज को ट्रैक करने में मदद करेगा। कंपनी ने इस नए अपडेट में Privacy को लेकर भी कई बदलाव किए गए हैं। इसके बाद यूजर एप्पल और ओप्पो की तरह शाओमी फोन में भी वर्चुअल आईडी बना सकेंगे।

Jio के दो शानदार Plans, किसी भी नेटवर्क पर Unlimited Calls, 730GB Data का मिलेगा लाभ

इन Smartphone को मिलेगा MIUI 12

पहले चरण MIUI 12 Update जिन स्मार्टफोन्स को मिलेगा। इसमें Xiaomi Mi 10 Pro, Xiaomi Mi 10, Xiaomi Mi 10 Youth Edition,Xiaomi Mi 9 Pro, Redmi K30 Pro,Redmi K30,Redmi K20 Pro और Redmi K20 शामिल हैं। इसके बाद MIUI 12 को Mi Mix 3,Xiaomi Mi 8 series,Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro के लिए पेश किया जाएगा। आखिरी में इस अपडेट को Mi Mix 2, Redmi 8, 8A, Redmi 7, 7A, Mi CC9, Mi CC9 Pro और Mi CC9e के लिए जारी किया जाएगा।



Source: Gadgets