Google Play Store से हटाए गए 30 ऐप्स, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली: आपने देखा होगा कि गूगल प्ले स्टोर पर कुछ कुछ समय के अंतराल पर ऐप्स को रिमूव किया जाता है। दरअसल गूगल प्ले स्टोर ( Google Play Store ) पर ऐप्स को हटा दिया जाता है जो किसी तरह का खतरा पैदा करते हैं या फिर उनसे शिकायत की समस्याएं आती है। ठीक है ऐसा ही इस बार भी हुआ है जब गूगल प्ले स्टोर में एक साथ 30 ऐप्स को रिमूव कर दिया है। दरअसल इन एप्स को वायरस मालवेयर की वजह से डिलीट किया गया है जिन्हें अब कोई भी इंस्टॉल नहीं कर सकता है।

खतरनाक मालवेयर ( malware app ) ( google play store apps ) के चलते 30 पॉपुलर ऐप ( google Apps ) को प्ले स्टोर से हटा दिया है। अगर अब आप गूगल प्ले स्टोर ( Play Store ) से इन एप्स को डाउनलोड करना चाहेंगे तो आपको यह वहां पर नहीं मिलेंगे। खास बात यह है कि जिन ऐप्स को डिलीट किया गया है वह बेहद ही पॉपुलर थे और लगातार इनको भारी संख्या में इंस्टॉल किया जा रहा था।

गूगल की तरफ से बताया गया है कि इन एप्स में खतरनाक मालवेयर मौजूद था जिसकी वजह से हमने यह फैसला लिया है। अगर आपके फोन में भी इनमें से कोई भी ऐप है तो आप उसको तुरंत ही अनइंस्टॉल कर दें। यह आप इतने खतरनाक हैं कि आपके स्मार्टफोन पर इनकी वजह से हमेशा खतरा मंडराता रहता है तो चलिए आइए आपको इन 30 ऐप के बारे में बताते है।

2 करोड़ बार किया डाउनलोड

बता दें नए यूजर्स इन ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड नहीं कर पाएंगे फिलहाल अब तक इन ऐप को 2 करोड़ से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। गूगल ने यूजर्स को इन ऐप को तुरंत अपने फोन से हटाने की सलाह दी है। आइए आपको इन ऐप्स की डिटेल के बारे में बताते हैं। WhiteOps के सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने इन ऐप के बारे में डिटेल में बताया है. इस तरह के ऐप में आपको ढेर सारे ऐड दिखने लगते हैं। इसके साथ ही बिना लिंक पर क्लिक किए यूजर्स को उनपर रीडायरेक्ट करने लगते हैं. अगर इनमें से कोई भी ऐप आपके फोन में इंस्टॉल हो तो फौरन उसे डिलीट कर दें।

ऐप इंस्टॉल

Yoriko Camera 1 लाख
Solu Camera 5 लाख
Lite Beauty Camera 10 लाख
Beauty Collage Lite 5 लाख
Beauty and Filters camera 10 लाख
Photo Collage and beauty camera 1 लाख
Gaty Beauty Camera 5 लाख
Pand Selife Beauty Camera 50 हजार
Cartoon Photo Editor and Selfie Beauty Camera 10 लाख
Benbu Seilfe Beauty Camera 10 लाख
Pinut Selife Beauty and Photo Editor 10 लाख
Mood Photo Editor and Selife Beauty Camera 5 लाख
Rose Photo Editor and Selfie Beauty Camera 10 लाख
Selife Beauty Camera and Photo Editor 1 लाख
Fog Selife Beauty Camera 1 लाख
First Selife Beauty Camera and Photo Editor 50 लाख
Vanu Selife Beauty Camera 1 लाख
Sun Pro Beauty Camera 10 लाख
Funny Sweet Beauty Camera 5 लाख
Little Bee Beauty Camera 10 लाख
Beauty Camera and Photo Editor Pro 10 लाख
Grass Beauty Camera 10 लाख
Ele Beauty Camera 10 लाख
Flower Beauty Camera 1 लाख
Best Selfie Beauty Camera 10 लाख
Orange Camera 5 लाख
Sunny Beauty Camera 10 लाख
Pro Selfie Beauty Camera 5 लाख
Selfie Beauty Camera Pro 10 लाख
Elegant Beauty Cam-2019



Source: Mobile Apps News