Nokia 110 4G: भारत में लॉन्च हुए नोकिया का नया फोन, जानिए फीचर्स और कीमत

नई दिल्ली। नोकिया (Nokia) जो कि फिनलैंड की एक कंपनी है, भारत में मोबाइल फोन के लिए सबसे पुरानी और भरोसेमंद कंपनियां में से एक मानी जाती है। नोकिया ने हाल ही में अपना नया फोन ( Nokia 110 4G ) भारत में लॉन्च किया है। यह फोन उन ग्राहकों के लिए एक विकल्प हो सकता है जो कम बजट में एक ब्रांडेड फोन खरीदना चाहते हैं।

https://twitter.com/TechnoStreet2/status/1418522011416948736?s=20

Nokia 110 4G के फीचर्स

किसी भी फोन को खरीदने से पहले उसके फीचर्स जानना ज़रूरी हैं। आइए एक नज़र डालते हैं Nokia 110 4G के फीचर्स पर।

  • इस फोन में GSM/HSPA/LTE नेटवर्क टेक्नोलॉजी है।
  • इस फोन में 1.8 इंच की स्क्रीन है।
  • इसमें QQVGA डिस्प्ले है।
  • इस फोन की लम्बाई 121 mm है।
  • इस फोन के सिंगल और डुअल सिम दो मॉडल्स हैं।
  • यह फोन सीरीज़ 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
  • इस फोन में यूनिसाॅक T107 CPU है।
  • इससे HD वॉयस कॉलिंग की जा सकती है।
  • इस फोन में इन्टरनेट इस्तेमाल किया जा सकता है और गेम्स भी खेले जा सकते हैं।
  • इसमें 0.8 मेगापिक्सल QGVA रियर कैमरा है।
  • इस फोन में वायरलेस FM रेडियो है।
  • इसमें 1020 mAh की रिमूवेबल बैट्री है।
  • इस फोन की इंटरनल मेमोरी 48 MB, रैम 128 MB है और एक्सपेंडेबल मेमोरी 32 GB हैं।
  • यह फोन माइक्रो यूएसबी 2.0 सपोर्ट करता है।
  • इस फोन के 3 कलर येलो, चारकोल ब्लैक और एक्वा ब्लू उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़े – भारत में सस्ते 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगी Nokia, इंडियन मार्केट के हिसाब से तैयार होंगे फोन

कीमत

Nokia 110 4G की शुरुआती कीमत 2,799 रुपये है। यह एक अफोर्डेबल फोन होने की वजह से ऐसे ग्राहक जो कम बजट का फोन चाहते हैं, उनके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

यह भी पढ़े – Nokia ने भारत में शुरू किया 5जी उपकरणों का उत्पादन, चेन्नई स्थित फैक्ट्री में बन रहे लेटेस्ट 5जी गियर

कब और कहां से खरीदे

Nokia 110 4g 24 July 2021 से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसे अमेज़न या नोकिया की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़े – भारत में जल्द ही अपनी लैपटॉप सीरीज लॉन्च कर सकती है Nokia, जानिए संभावित फीचर्स के बारे में



Source: Mobile News