गेमिंग के लिए कितना दमदार है Acer का नया Nitro 5 लैपटॉप, जानिये यहां

गेमिंग का शौक हमेशा से ही यूथ में देखने को मिलता रहा है, हालांकि मोबाइल पर अब लोग ज्यादा गेम खेलने लगे हैं। लेकिन जो मज़ा लैपटॉप पर मिलता है उसकी बात ही अलग है ।अब इसी बात को समझते हुए लैपटॉप निर्माता कंपनियां भी अपने पोर्टफोलियो में एक गेमिंग लैपटॉप तो जरूर रखती हैं। गेमिंग लैपटॉप सेगमेंट में Acer एक बड़ा नाम है, कंपनी अपने रेगुलर लैपटॉप के साथ गेमिंग लैपटॉप सीरीज भी रखती है, जिसमें कंपनी की Predator और Nitro सीरीज काफी पॉपुलर हैं। Acer ने अपना नया Nitro 5 Gaming Laptop (12th Gen Intel Core i5) मार्केट में पेश किया है जोकि कई पावरफुल फीचर्स से लैस है, आइये जानते हैं क्या यह वाकई हाई परफॉरमेंस मशीन है? आइयें जानते हैं…

 

 

Acer Nitro 5 का डिजाइन और डिस्प्ले:

 

नया Nitro 5 गेमिंग लैपटॉप हाई क्वालिटी प्लास्टिक मटीरियल से बना है जोकि काफी अच्छा है, इसकी फिट और फिनिशिंग सॉलिड है और यह बेहद प्रीमियम नज़र आता है। Obsidianब्लैक कलर में यह आपको पसंद आएगा। इसके टॉप पर डिजाइन दिया गया है जोकि इसे अप-मार्केट लुक देते हैं। इसमें 15.6 का IPS फुल एचडी (1920 x 1080) डिस्प्ले मिलता है जोकि 144 Hz को सपोर्ट करता है। इस लैपटॉप का वजन कुल 2.6kg है जोकि आपको भारी जरूर लग सकता है।

acer_nitro_laptop.jpg

 

Acer Nitro 5 के फीचर्स:

 

परफॉरमेंस के लिए इसमें 12th Gen Intel Core i5-12500H प्रोसेसर दिया गया है। यह Windows 11 बेस्ड लैपटॉप है। इसमें 8GB रैम और512 GBSSD स्टोरेज की सुविधा मिलती है। हीटिंग की दिक्कत न आये इसलिए इसमें ड्यूल फैन और 4 एग्जॉस्ट वेंट्स दिए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें एक USB 3.2 Gen 1, एक USB3.2 Gen 2, 1 x USB 3.2 Gen 2 पोर्ट, USB Type-C और USB 3.2 Gen 2 जैसे पोर्ट देखने को मिलते है। इसके अलावा यह 5.1 ब्लूटूथ से लैस है जोकि फ़ास्ट पेयरिंग की सुविधा देता है। इसमें एक HD वेब कैमरा दिया है जोकि वीडियो calling के लिए अच्छा है।

 

 

Acer Nitro 5 की परफॉरमेंस:

 

गेमिंग लैपटॉप सिर्फ गेमिंग के लिए ही नहीं बल्कि मल्टीटास्किंग कामों के लिए भी इस्तेमाल किये जाते हैं, जिन लोगों का काम एडिटिंग और एनिमेशन का होता है वो लोग भी अब गेमिंग लैपटॉप कंसीडर कर रहे हैं। एसर के इस नए लैपटॉप में आपको पावरफुल प्रोसेसर मिलता है और वो हैवी ग्राफिक्स के साथ, इस लैपटॉप में हैवी ग्राफिक्स वाली गेम्स आप आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं, इसका स्मूथ डिस्प्ले फ़ास्ट मूविंग शॉट्स पर अपनी पकड़ बनाये रखता है वो कहीं भी आपको रुकावट नहीं मिलती। ज्यादा देर काम करने बाद इसका डिस्प्ले आंखों पर ज्यादा जोर नहीं डालता। इसके स्पीकर्स का साउंड लाउड है और कोई दिक्कत नहीं होती है, ऑडियो क्लियर रहता है। इसका की-बोर्ड RGB लाइट्स के साथ आता है जोकि रात में गेमिंग का मज़ा बढ़ाने में मदद करता है। इसमें NVIDIA GeForce RTX 3050 के साथ 4GB डेडिकेटेड GDDR6 VRAM ग्राफिक्स मिलते हैं। लेकिन इसका ट्रैकपैड औसत परफॉरमेंस देता है। बैटरी की बात करें तो इस लैपटॉप में 4 cell वाली 57.5 Wh की लिथियम आयन बैटरी लगी है जोकि 3-pin 180 W AC adapter एडाप्टर के साथ है, फुल चार्ज पर यह चार घन्टे का बेकअप दे देती है।

 

क्यों खरीदना चाहिए नया Acer Nitro 5 लैपटॉप:

 

इस लैपटॉप की कीमत 89,999 रुपये है जिसे आप एसर स्टोर के अलावा ऑफ लाइन और ऑन लाइन भी खरीद सकते हैं, एसर ने जो फीचर्स इस लैपटॉप में दिए हैं वो पैसा वसूल हैं खासकर इसकी परफॉरमेंस निराश होने नहीं देती। डिजाइन और क्वालिटी के हिसाब से भी यह एक अच्छी मशीन है। अगर कम बजट में हाई परफॉरमेंस गेमिंग लैपटॉप की तलाश में आप अगर हैं तो Acer Nitro 5 आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है । गेमिंग के साथ आप इसे हैवी ग्राफिक्स वाला काम भी इस पर कर सकते हैं। Acer Nitro 5 गेमिंग लैपटॉप का सीधा मुकाबला AsusRog, HP, Lenovo, dell और msi जैसे ब्रांड्स से है।

 



Source: Gadgets