ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग फीचर के साथ Fire-Boltt की नई स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, जानिए कीमत

 

आजकल भारतीय बाजार में नई-नई स्मार्टवॉच दस्तक दे रही हैं। बजट सेगमेंट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट में आपको मॉडल्स देखने को मिल जायेंगे। बजट सेगमेंट में को ध्यान में रखते हुए Fire-Boltt ने अपनी नई कॉलिंग फीचर वाली स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च किया है। इस नई स्मार्टवॉच का डिजाइन भी सिंपल है लेकिन दिखने में बेहतर है। इसमें कई अच्छे फीचर्स को शामिल किया गया है। इसमें 24×7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग की सुविधा भी मिल रही है। आइये जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में…

 

Fire-Boltt Ring Pro की कीमत और उपलब्धता

 

Fire-Boltt Ring Pro की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है, यह आपको ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, ग्रे, रेड और व्हाइट कलर में मिलेगी। इसकी बिक्री 16 जून से अमेजन से शुरू चुकी है। आइये जानते हैं अब इस कीमत में इस नई स्मार्टवॉच में आपको क्या कुछ नया मिल रहा है।

 

Fire-Boltt Ring Pro के फीचर्स

 

Fire-Boltt की नई Ring Pro स्मार्टवॉच में कई अच्छे फीचर्स मिल रहे हैं। इसमें 1.75 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 320×385 पिक्सल है। काफी ब्राइट है और धूप में भी आप इसे आसानी से रीड कर सकते हैं। इसकी बैटरी को लेकर 28 दिनों के स्टैंडबाय का दावा भी किया गया है जोकि सही है। इसके अलावा इसमें कॉलिंग फीचर भी है। इतना ही इस स्मार्टवॉच में 25 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।

 

इसमें डुअल मोड ब्लूटूथ मोड की सुविधा मिलती है और कॉलिंग के लिए माइक के साथ स्पीकर भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग के साथ-साथ स्लीप ट्रैकिंग और ब्रिदिंग के लिए भी फीचर्स दिए गए हैं। यह वॉच पिन लॉक सिस्टम के साथ भी आती है। इसके अलावा इसमें एक बटन है जिसकी मदद से नेविगेशन का इस्तेमाल होगा।

Fire-Boltt की इस नई स्मार्टवॉच में 25 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं जिनमें वॉकिंग, रनिंग, साइकलिंग आदि शामिल हैं। इस वॉच पर सभी तरह के नोटिफिकेशन मिलेंगे। यह एंड्रॉयड और आईओएस दोनों को सपोर्ट करती है। इसे Da Fit एप से पेयर करना होगा। बैटरी को लेकर 5 दिनों के बैकअप का दावा है।



Source: Gadgets