बड़े काम की हैं ये 5 मोबाइल App, कंटेट क्रिएट, एंटरटेनमेंट से लेकर रियल टाइम पब्लिक ट्रांसपोर्ट की मिलती है जानकारी

Top 5 Mobile App: टेक्नोलॉजी की दुनिया में हर समय कुछ न कुछ नया हो रहा है जिससे हमारी जिंदगी आसान और आरामदायक बन गई है। किफायती स्मार्टफोन और सस्ते डाटा के आ जाने से मोबाइल फोन ने लोगों के जीवन इजी कर दिया है। सोशल ऐप्लिकेशन (Apps) ने भी लोगों के बीच की दूरी को कम करने का प्रयास किया है। लगातार कई ऐसी ऐप्स मार्केट में आ चुकी हैं जो लोगों को सलूशन देती है जिनकी वजह से काम काफी आसान हो गया है, इंतना ही एंटरटेनमेंट के जरिये लोगों को मानसिक राहत देने का काम भी आजकल ऐप्स की मदद से हो रहा है। अगर आप भी टेक लवर हैं और अपने स्मार्टफोन में कुछ ऐसी ऐप्स रखना चाहते हैं जो आपकी डेली लाइफ को इजी बना दे तो यहां हम आपको कुछ ऐसी ही 5 जबरदस्त ऐप्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

ब्रांच पर्सनल फाइनेंस ऐप (Branch)

ब्रांच (Branch)भारत का लीडिंग पर्सनल फाइनेंस मोबाइल ऐप है। मशीन लर्निंग की मदद से यह यूजर्स को 50 हजार रुपए तक का इंस्टैंट लोन उपलब्ध करवाता है। यह यूजर्स को बिना किसी क्रेडिट स्कोर और कोलैट्रल के शॉर्ट टर्म लोन उपलब्ध करवाता है। लॉगिन करने के दो घंटे के भीतर यूजर्स के बैंक अकाउंट पर पैसे पहुंच जाते हैं और सारा प्रोसेस ऑनलाइन है। वे युवा जिन्होंने अभी-अभी कमाना शुरू किया है, उनके लिए यह बहुत काम का मोबाइल ऐप है। इनका क्रेडिट स्कोर तैयार नहीं रहता है और बैंक को सिक्यॉरिटी के रूप में देने के लिए भी इनके पास कुछ नहीं होता है। ब्रांच ऐप की मदद से इन्हें इमरजेंसी में आसानी से लोन उपलब्ध हो जाता है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

ट्यूमॉक (Tummoc)

ट्यूमॉक एक मल्टी मॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट ऐप है जो आपको पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर रियल टाइम जानकारी देता है। एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की क्या सुविधाएं उपलब्ध हैं और आपके लिए क्या बेहतर सुविधा है, इस ऐप पर सारी जानकारी मिल जाएगी। कुल मिलाकर यह ऐप पब्लिक ट्रांसपोर्ट को ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने का काम करता है। इससे आपका आने-जाने का खर्च घट जाता है। इसके अलावा टेक्नोलॉजी की मदद से बस, मेट्रो जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सटीक रियल टाइम जानकारी मिलती है। इससे आपका समय भी बचता है। अगर आप मेट्रो या बस से सफर करते हैं और रोजाना 20-30 मिनट का इंतजार करना होता है तो यह परेशान कर देने वाला होता है। ऐसे में ट्यूमॉक ऐप आपके लिए बहुत काम की चीज है। इसे गूगल प्ले स्टोर या ऐप्पल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

चिंगारी (Chingari)

चिंगारी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती ऑन-चेन सोशल ऐप। इस ऐप की मदद से यूजर्स 20 अलग-अलग भाषाओं में वीडियो कंटेट क्रिएट कर सकते हैं और उसे अपलोड कर सकते हैं। यूजर्स को कंटेंट क्रिएट करने के दौरान गाने की वेरायटी मिल जाती है। इसके अलावा वे लिप सिंक, डांसिंग वीडियो, वॉइस ओवर, मूवी सीन, कॉमिक डायलॉग जैसे कंटेट तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा बिल्ट-इन विजुअल इफेक्ट का भी फीचर दिया गया है। यह भारत का बेहद पॉप्युलर सोशल नेटवर्किं मोबाइल ऐप है। पूरे देश में इसके 150 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल स्टोर दोनों पर उपलब्ध है।

केयर फॉर पैरेंट्स (Care for Parents)

केयर फॉर पैरेंट्स आज के जमाने की जरूरत के हिसाब से डिजाइन किया गया मोबाइल ऐप है। जो लोग नौकरी करते हैं और अपने पैरेंट्स से दूर रहते हैं, घर में उनका केयर करने वाला कोई नहीं है तो यह ऐप आपके लिए राहत की खबर है। इस ऐप की मदद से अपने पैरेंट्स और घर से बुजुर्गों की सेहत का खयाल रखा जा सकता है। इस ऐप की मदद से आपको अपने पैरेंट्स की सेहत से संबंधित ताजा और महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती रहती हैं। इसका मकसद बुजुर्ग लोगों को प्राइमरी हेल्थ केयर सर्विस देना है। टेक्नोलॉजी की मदद से यह ऐप आपकी सेहत के महत्वपूर्ण पारामिटर की अपडेटेड जानकारी इकट्ठा करता है। अगर कहीं पर कुछ परेशानी नजर आती है तो ऐप आपको पहले ही इसकी जानकारी दे देता है। समय रहत उसका इलाज करा लेने से इमरजेंसी की स्थिति से बचा जा सकता है।

 

 

ओम टीवी (Om TV)

ओम टीवी भारत का पहला सनातन धर्म की कहानी कहने वाला प्लैटफॉर्म है। यह केवल एक ओटीटी प्लैटफॉर्म नहीं है। इस प्लैटफॉर्म पर आपको हमारी महान संस्कृति, सभ्यता, रीति-रिवाज, कला के बारे में विशेष जानकारी मिलती है। हमारी परंपराएं कितनी वैज्ञानिक हैं और उसकी असली खूबसूरती क्या है, इस प्लैटफॉर्म पर ऐसी तमाम जानकारियां मिलती हैं। अलग-अलग भौगोलिक स्थिति के हिसाब से किस तरह हमारा कल्चर डेवलप हुआ है और उसके पीछे क्या कारण हैं, इसके बारे में जब आपको पता चलता है तो अपनी सभ्यता पर गर्व करने लगते हैं। जैसा इसका नाम है, ओम में पूरा ब्रह्मांड समाया हुआ है। इस प्लैटफॉर्म की मदद से हमारी सांस्कृतिक विविधताओं के बारे में जानकारी मिलती है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल स्टोर दोनों पर उपलब्ध है।



Source: Gadgets