Fire-Boltt Ring 3: अब स्मार्टवॉच में कॉलिंग के साथ मिलेगा गेमिंग का भी मज़ा

 

भारत में सस्ती स्मार्टवॉच का क्रेज़ लोगों में खूब देखने को मिल रहा है। 5000 रुपये से कम का कीमत वाले इस प्राइस सेगमेंट में इस समय कई ऑप्शन आपको आसानी से मिल जायेंगे। ये एक ऐसा सेगमेंट है जिसे ज्यादातर लोग पसंद करते हैं। इस सेगमेंट में Fire-Boltt ने अपनी नई स्मार्टवॉच Fire-Boltt Ring 3 को लॉन्च किया है। इस नई स्मार्टवॉच की सबसे खास बात यह है कि इसमें लगा 1.8 इंच का डिस्प्ले काफी खास यह है और यह रिच और कलरफुल भी है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा दी गई है। साथ ही इसमें आपको इन बिल्ट गेम का भी आनंद ले सकते हैं।

 

Fire-Boltt Ring 3 की कीमत और उपलब्धता

Fire-Boltt Ring 3 स्मार्टवॉच की कीमत 3,499 रुपये रखी गई है। इस वॉच को ब्लैक, ग्रे, गोल्ड और सिल्वर कलर में आप खरीद सकते हैं, इसकी बिक्री 3 जुलाई से अमेजन आर कंपनी की वेबसाइट और से होगी।आइये आपको बताते हैं इसमें मिलने वाले फीचर्स के बारे में..

Fire-Boltt Ring 3 का डिस्प्ले और फीचर्स

नई Fire-Boltt Ring 3 में 1.8 इंच की डिस्प्ले मिलता है जोकि काफी रिच और कलरफुल है। इस वाच ले साइड में एक बटन दिया गया है जिसका इस्तेमाल नेविगेशन के लिए हो सकेगा। इसमें कॉलिंग के लिए माइक और स्पीकर भी दिया गया है। आप इस वॉच से ही किसी को फोन कर सकते हैं और किसी का फोन रिसीव भी कर सकते हैं। आपको बता दें कि इसमें AI वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट दिया गया है।

 

Fire-Boltt Ring 3 में हेल्थ फीचर्स का भी खूब ध्यान रखा या है । इसमें ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग के लिए SpO2 सेंसर, रियल टाइम हार्ट रेट ट्रैकिंग की भी सुविधा मिल रही है। इसमें 118 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसमें Floopy, Battleship, 2048 और Hamster जैसे इन बिल्ट गेम भी हैं। Fire-Boltt Ring 3 को वाटर रेसिस्टेट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है। इससे आप फोन के कैमरे और म्यूजिक को भी कंट्रोल कर सकते हैं।

 



Source: Gadgets