Samsung ने नई Galaxy Book 3 लैपटॉप सीरीज को किया लॉन्च, प्रीमियम डिजाइन साथ मिलते हैं कई एडवांस्ड फीचर्स

Samsung ने अपने Unpacked Event 2023 में नई लैपटॉप सीरीज को पेश किया है। इस बार नई सीरीज पहले से ज्यादा बेहतर और कई नए फीचर्स के साथ आई है। इस सीरीज को Galaxy Book 3 नाम दिया गया है जिसमें तीन लैपटॉप- Galaxy Book3 Pro, Galaxy Book3 Pro 360 और Galaxy Book3 Ultra को शामिल किया गया है।

यानी अब अगर आप एक फ़ास्ट और प्रीमियम लैपटॉप की प्लानिंग कर रहे हैं तो samsung के इन मॉडल्स पर एक नज़र जरूर डाल सकते हैं।आपको वता दें कि नई Galaxy Book3 सीरीज AMOLED डिस्प्ले, Windows 11, 13th Gen प्रोसेसर के अलावा कई मजेदार फीचर्स से लैस हैं।

Samsung Galaxy Book3 Ultra के फीचर्स और कीमत

samsung का यह बेहद प्रीमियम लैपटॉप है जोकि 16 इंच के डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजलूशन 3K (2880 x 1800) है। यह लैपटॉप 13th Gen Intel Core i7/Core i9 (Intel EVO) समेत दो प्रोसेसर के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें NVIDIA GeForce RTX 4050 और GeForce RTX 4070 दिया गया है। इसमें 16GB/32GB LPDDR5 RAM का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही, स्टोरेज के लिए 512GB/1TB SSD दिया गया है। यह लैपटॉप 76Wh की बैटरी और 100W USB Type C चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कीमत की बात करें तो Galaxy Book3 Ultra की शुरुआत कीमत 2,399 डॉलर (करीब 1,96,830 रुपये) है।

यह भी पढ़ें: AMD Ryzen 7000 प्रोसेसर के साथ Acer ने लॉन्च किया भारत का पहला लैपटॉप, जानिए कीमत

samsung_galaxy_book.jpg

Samsung Galaxy Book3 Pro और Book3 Pro 360 के फीचर्स और कीमत

बात करें नए Galaxy Book3 Pro की तो यह दो स्क्रीन साइज 14 इंच और 16 इंच में उपलब्ध है। जबकि Galaxy Book3 Pro 360 सिर्फ एक ही स्क्रीन साइज ‘16 इंच’ में मिलेगा। इन दोनों लैपटॉप में 3K रेजलूशन (2880 x 1800) का डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करत है। परफॉरमेंस के लिए इनमें Intel 13th Gen Core i5 और Core i7 प्रोसेसर मिलते हैं। जबकि ग्राफिक्स के लिये Intel Iris Xe ग्राफिक्स कार्ड का सपोर्ट दिया है । कीमत की बात करें तो Galaxy Book3 Pro की शुरुआती कीमत 1449 डॉलर (लगभग 1,18,846 रुपये) है। जबकि Book3 Pro 360 की शुरुआती कीमत 1899 डॉलर (लगभग 1,55,846 रुपये) है। भारत में इन लैपटॉप की कीमतों की घोषणा आ होगी।



Source: Gadgets