शानदार फीचर्स और बढ़िया बैटरी लाइफ के साथ आती है Ambrane Wise Eon Max स्मार्टवॉच, जानिये परफॉरमेंस

Ambrane Wise Eon Max: भारत में किफायती और अफोर्डेबल स्मार्टवॉच के ढेरों ऑप्शन इस समय मार्केट में उपलब्ध हैं। यानी किफायती स्मार्टवॉच में आपको कई अच्छे फीचर्स आसानी से मिल जाते हैं। समय दिखाने के साथ-साथ ये स्मार्टवॉच आपकी सेहत का भी ध्यान रखती हैं। यानी अब आपको महंगी स्मार्टवॉच खरीदने की जरूरत नही है। अगर आप एक एक बड़े डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच की तलाश में हैं तो Ambrane ने अपनी नई Wise Eon Max स्मार्टवॉच आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकती है। इसका डिजाइन प्रीमियम है जोकि आपको पसंद आएगा।

कंपनी का दावा है कि यह सबसे बड़ी डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच है। इसमें कई एडवांस्ड फीचर्स को शामिल किया गया है और खास बात यह है कि इसमें आपको कॉलिंग की भी सुविधा मिलेगी। इसका डिस्प्ले रिच है और इसका ब्राइटनेस 550 निट्स है। इसमें लगी बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में यह 10 दिनों तक का बैकअप देगी। आइये जानते हैं इसकी कीमत से लेकर परफॉरमेंस तक के बारे में…


डिस्प्ले और डिस्प्ले: 

Ambrane Wise Eon Max का डिजाइन प्रीमियम है,इसमें हाई क्वालिटी मटिरियल का इस्तेमाल हुआ है जोकि साफ़ नार भी आता है। इसके इसका स्टेप सॉफ्ट है। यह स्मार्टवॉच लाइटवेट है जिसकी वजह से आप इसे आराम से पहन सकते हैं। इसका बड़ा डिस्प्ले इसकी खासियत है। इसमें 2.01 इंच की Lucid डिस्प्ले दिया है जिसका रिजॉल्यूशन 240×283 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि मार्केट में मौजूदा अन्य वॉच के मुकाबले 25% अधिक ब्राइटनेस का दावा किया है। इसमें 100+ स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं जिनमें रनिंग, साइकलिंग और वॉकिंग आदि शामिल हैं।


परफॉरमेंस:

Ambrane की नई Wise Eon Max स्मार्टवॉच की बैटरी फुल चार्ज करने के बाद आसानी से 8 दिन आराम से निकाल रही है, यह तेजी से चार्ज भी होती है। इसके डिस्प्ले इसका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट भी है। रनिंग के दौरान यह आपकी कैलोरी को आसानी से काउंट करती है। इसमें 100+ स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं जोकि आपको पसंद आएंगे। समय दिखाने के साथ यह आपकी हेल्थ का भी ध्यान रखती है।

कीमत और उपलब्धता:

बात कीमत की करें तो नई Ambrane Wise Eon Max की कीमत 5,999 रुपये है लेकिन स्पेशल लॉन्च ऑफर के तहत इसे 1,799 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। कंपनी इस पर पूरे एक साल की वारंटी दे रही है। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट के अलावा एंब्रेन की वेबसाइट से हो रही है। Ambrane Wise Eon Max को ब्लैक, ब्लू, ग्रे, ब्राउन और बरगंडी कलर में खरीदा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: 6000mAh बैटरी के साथ आते हैं ये सबसे सस्ते स्मार्टफोन



Source: Gadgets