48MP कैमरे के साथ Redmi Note 8T लॉन्च, जानिए फीचर्स व कीमत

नई दिल्ली: Xiaomi ने redmi note 8 और Redmi Note 8 Pro को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने के बाद कंपीन ने redmi Note 8T को फ्रांस में लॉन्च कर दिया है। Xiaomi Redmi Note 8 के मुकाबले इसके फीचर्स में ज्यादा फर्क नहीं देखने को मिलेगा। फिलहाल इस फोन को भारत में कब पेश किया जाएगा, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। फोन को Moonshadow Grey, Starscape Blue और Moonlight White कलर ऑप्शन में उतारा है।

Redmi Note 8T price Specifications

इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2340 pixels है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन Android v9.0 पर रन करता है। स्मार्टफोन को कंपनी ने 3GB रैम व 32GB स्टोरेज वेरिएंट और 4GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। इसकी कीमत क्रमश: EUR 179 (लगभग 14,000 रुपये) और EUR 249 (roughly Rs. 19,600) है।

यह भी पढ़ें-

Redmi Note 8T Camera

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन के रियर में चार कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 48 मेगापिक्सल Samsung GM1 सेंसर, दूसरा 8 मेगापिक्सल सेंसर है जो अल्ट्रा वाइड है, तीसरा 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस सेंसर और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ ऑफ फील्ड कैमरा है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गयी है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में WiFi, Bluetooth, GPS, Volte और NFC दिया गया है।

[MORE_ADVERTISE1]

Source: Gadgets