रोजाना 16 रुपये देकर घर लायें ये सुपर जंबो कूलर, बड़े से बड़े हॉल को मिनटों में बना देंगे शिमला

गर्मी के इस मौसम में कूलर्स की बिक्री खूब हो रही है, हर साइज़ और बजट के हिसाब से आपको कूलर आसानी से मिल जायेंगे। अगर आपका रूम का साइज़ बड़ा है या एक बड़े हॉल के लिए आपको एक ऐसे कूलर की तलाश है जो मिनटों में ठंडा कर दे तो आपको जंबो कूलर खरीदना चाहिए, ये साइज़ में बड़े होते हैं और तेजी से कूलिंग करते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपके लिए तीन ऐसे जंबो कूलर लेकर आये हैं हाई स्पीड कूलिंग का मज़ा तो देते ही हैं साथ ही इन्हें आप इन्वर्टर पर भी चला सकते हैं, इतना ही नहीं आप इन्हें आसन EMI पर भी खरीद सकते हैं और अगर डेली का हिसाब लगाए तो ये बेहद सस्ते पड़ने वाले हैं। आइये जानते हैं इन बिग साइज़ कूलर्स की कीमत से लेकर इनके फीचर्स के बारे में…

Usha Striker 100SD1 100-लीटर डेज़र्ट कूलर:

 

उषा के इस कूलर में 100-लीटर क्षमता वाला पानी का टैंक दिया है, कंपनी का दावा है कि इसकी शक्तिशाली हवा आपके बड़े कमरे को पूरी तरह से कूलिंग देने में सक्षम है। इक एयर फ्लो काफी तेज और पावरफुल है और यह तेजी से कमरे को ठंडा करता है। इसमें बिजली की कम खपत 190W है। इसमें 3 साइड हनीकॉम्ब मीडियम साइज़ में दिए हैं और इनका कम ज्यादा देर तक पानी को अपने अंदर रखकर ठन्डी हवा देना है, इनमें जल्दी से पानी सूखता नहीं है। खास बात यह है कि आप इस कूलर को इन्वर्टर पर भी चला सकते हैं। इसकी बॉडी प्लास्टिक की है और इसकी फिट और फिनिश काफी अच्छी है। उषा का यह एयर कूलर एक बिग साइज़ डेजर्ट कूलर है। इसमें आपको फैन की 3 स्पीड मिलती है। कूलर को मूव करने के लिए इसमें व्हील्स मिलते हैं। अमेजन इंडिया पर इस कूलर की कीमत 15,490 रुपये है, और अप इसे 729 रुपये की मासिक EMI (24.3 प्रतिदिन ) पर घर ला सकते हैं। इस एक साल की वारंटी आपको मिल रही है।

Crompton Greaves Optimus-ऑप्टिमस 100 लीटर डेज़र्ट कूलर:

 

Crompton का यह बिग साइज़ कूलर आपके हॉल के लिए एक डीएम फिट साबित हो सकता है। यह एक बिग साइज़ कूलर है और यह 100 लीटर पानी की क्षमता के साथ आता है। खास बात यह है कि इसमें आपको बार-बार पानी भरने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। यह आपके 650 sq ft कमरे के लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। यह 230 Watts पर चलत है। आप इस कूलर को इन्वर्टर पर भी चला सकते हैं। इसमें आपको फैन की 3 स्पीड मिलती है। इसमें एक्स्ट्रा लार्ज आइस चेंबर मिलता है जोकि ज्याद देर तक ठंडी कूलिंग देता है। इसकी बॉडी प्लास्टिक की बनी है इसलिए इसमें जंग लगने जैसा कोई खतरा भी नहीं है। कूलर को मूव करने के लिए इसमें व्हील्स मिलते हैं। आप इस मॉडल को कंपनी की वेबसाइट और अमेजन इंडिया पर आप इसे 13,749रुपये है और आप इसे 647 रुपये की EMI (21.56 प्रतिदिन ) पर खरीद सकते हैं। इस एक साल की वारंटी आपको मिल रही है।

 

Hindware डेजर्ट कूलर-100 लीटर:

 

आपके बड़े हॉल के लिए Hindware डेजर्ट कूलर(स्नोक्रेस्ट 100-H) एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इस कूलर में 100-लीटर क्षमता वाला पानी का टैंक दिया है जोकि लंबे समय तक आपको ठंडी हवा देगा। इसकी बॉडी प्लास्टिक की बनी है इसलिए इसमें जंग लगने जैसा कोई खतरा भी नहीं है। कूलर को मूव करने के लिए इसमें व्हील्स मिलते हैं। इसमें आपको फैन की 3 स्पीड मिलती है। आप इस कूलर को इन्वर्टर पर भी चला सकते हैं। इसमें वाटर लेवल की भी जानकारी मिलती है। अमेजन इंडिया पर आप इसे 10,630 रुपये है और आप इसे 500 रुपये की EMI (करीब 16 प्रतिदिन ) पर खरीद सकते हैं। इस एक साल की वारंटी आपको मिल रही है।

 

Note: प्रतिदिन कीमत का हिसाब 30 दिन के लिए है, यह जानकारी केवल रेफरेंस(Reference) के लिए दी गई है। कीमत और ऑफर्स समय के साथ बदल सकते हैं।



Source: Gadgets