बैटरी इंडिकेटर के साथ आया Truke का नया Neckband, 50 घंटे नॉन-स्टॉप मिलेगा म्यूजिक का मज़ा, कीमत महज इतनी

 

म्यूजिक लवर्स की जरूरत को ध्यान में रखते हुए Truke ने भारत में अपना नया ब्लूटूथ Neckband लॉन्च कर दिया हैं। इस प्रोडक्ट्स का डिजाइन और इसके फीचर्स इसे अपने सेगमेंट खास बनाते हैं। खास बात यह है कि यह  यह इंडस्ट्री का पहला ऐसा ब्लूटूथ Neckband है जिसमें डिजिटल बैटरी इंडिकेटर दिया है। यानी आपको यह पता चल जाएगा कि इसमें बैटरी कितनी बची है। इसके अलावा फुल चार्ज करने पर आप इसे  50 घन्टे तक इसेमाल कर सकते हैं। आइये जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स।

कीमत और उपलब्धता

Truke YOGA MYSTIC की कीमत 1399 रुपये है आप इसे Aamzon और Flipkart से खरीद सकते हैं, कंपनी इस पर एक साल की वारंटी दे रही है। यह आपको ब्लैक कलर में ही मिएगा। आइये जानते हैं इस कीमत में इस नए डिवाइस में क्या कुछ फीचर्स आपको मिलने वाले हैं।

truke3.jpg

 

YOGA MYSTIC के फीचर्स

  • यह इंडस्ट्री का पहला ऐसा ब्लूटूथ Neckband है जिसमें डिजिटल बैटरी इंडिकेटर दिया है।
  • नेकबैंड एक प्रीमियम रियल सिलिकॉन यूनीबॉडी डिज़ाइन समेटे हुए है जो सबसे अलग है।
  • इस नेकबैंड में 13mm Titanium drivers लगे हैं जोकि काफी अच्छा ऑडियो देने में मदद करते हैं, और आपको हैवी बास और बीट्स मिलती हैं।
  • खास बात यह ई कि इसमें 20EQ मोड्स दिए हैं जिसे आप स्मार्ट एप्लीकेशन के जरिये इस्तेमाल कर सकते नहीं।
  • यह आसानी से और फ़ास्ट कनेक्ट होता है, इसमें ड्यूल पेयरिंग और फ़ास्ट ब्लूटूथ 5.2 दिया है।
  • इसके अलावा इसमें Noise Cancellation (ENC) की सुविधा मिलती है जिसकी मदद से जब आप किसी से फ़ोन पर बात करेंगे तो बाहर का शोर आपको परेशान नहीं करेगा। ऐसा कंपनी का दावा है।
  • इसमें 40ms तक अल्ट्रा लो लेटेंसी के साथ डेडिकेटेड गेमिंग मोड भी आता है।
  • खास बात यह है कि फुल चार्ज के बाद यह 50 घन्टे तक चलता है। फ़ास्ट चार्जिंग के लिए इसमें USB-C fast charging की सुविधा मिलती है, और अगर आप इसे सिर्फ 10 मिनट चार्ज करते हैं तो आप 10 घंटे तक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

 

इसमें आप AAC कोडेक के साथ हाई-फिडेलिटी संगीत का आनंद लें।



Source: Gadgets