SCAPE TV ने भारत में लॉन्च किये सबसे सस्ते Smart TV, 32 इंच से लेकर 86 इंच के साइज़ में मिलेंगे

 

भारत में कम बजट में आने वाले स्मार्ट टीवी काफी ज्यादा पसंद किये जाते हैं, नए-नए ब्रांड्स भी इस सेगमेंट में दस्तक दे रहे हैं। ऐसा ही एक भारतीय ब्रांड ‘SCAPE TV’ ने अपने नए टीवी लॉन्च किए हैं। ये सभी Made in India है। खास बात यह है कि इनमें IPS स्मार्ट TV , OLED TV और QLEDs TV की रेंज शामिल है। कंपनी ने 32 इंच के टीवी से लेकर 86 इंच साइज के टीवी पेश किये हैं। आइये जानते हैं।

 

Regular IPS Smart TV के फीचर्स:

 

इस सीरीज में 32 इंच वाले मॉडल की कीमत 13,990 रुपये है। यह एक 4K Ready Smart LED TV है। इसमें 1GB रैम और 8GB स्टोरेज दी गई है। यह 2 स्पीकर्स को सपोर्ट करता हैं जो 10W के हैं।, यह Android 9.0 CLOUD पर काम करता है।इस सीरिज में दूसरा मॉडल 40 इंच का है जो 4K Ready Smart LED TV है। इसकी कीमत 16,990 रुपये है। यह 2 स्पीकर्स को सपोर्ट करता हैं। इसमें 1GB रैम और 8GB स्टोरेज दी गई है। यह Android 9.0 CLOUD पर काम करता है।इस सीरिज का तीसरा मॉडल UHD 43 इंच का है जो 4K Ready Smart LED TV है। इसकी कीमत 24,500 रुपये है। इसमें 1GB रैम और 8GB स्टोरेज दी गई है। यह 2 स्पीकर्स को सपोर्ट करता हैं। यह भी Android 9.0 CLOUD पर काम करता है।

 

 

इसके अलावा इस सीरीज में UHD 50 इंच का 4K Smart LED TV भी शामिल है जिसकी कीमत 35,000 रुपये है। यह 2GB रैम और 16GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें एंड्रॉइड 11 दिया गया है। इसमें AMP चिप दी गई है। इतना ही नहीं इस लिस्ट में अगला TV 55 इंच का है जोकि एक Ultra HD Smart LED TV है। इसकी कीमत 39,990 रुपये है। इसमें भी AMP चिप दी गई है और साथ ही 2GB रैम और 16GB स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा इसमें 65 इंच का एक Ultra-HD Smart LED TV मॉडल भी आया है जिसकी किमत 59,000 रुपये है। यह एंड्रॉइड 11 के साथ आता है। बेहतर साउंड के लिए इसमें Dolby Digital Plus, DTS Tru Surround सर्टिफाइड ऑडियो मिलता है।इसके साथ भी मैजिक रिमोट शामिल है।

 

 

 

OLED TV रेंज के फीचर्स:

 

OLED TV रेंज में कंपनी ने 65 इंच टीवी पेश किया है जोकि 4k UHD+ HDR स्क्रीन के साथ आता है। इसकी कीमत 1,29,990 रुपये है। इसमें 60W के 2 स्पीकर्स दिए गए हैं। इसमें 2GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गई है। यह यह टीवी Whale OS Android 9.0 पर काम करता है।

 

 

 

QLED TV रेंज के फीचर्स:

 

इस रेंज में 50 इंच का 4K METAL TV शामिल है जिसकी कीमत 45,990 रुपये है। यह 40W के 2 स्पीकर्स को सपोर्ट करता है। इसमें IPS पैनल दिया गया है। साथ ही इसमें 2GB रैम और 16GB स्टोरेज भी दी गई है। यह Whale OS पर काम करता है। इस सीरिज में दूसरा मॉडल 55 इंच का 4K METAL TV है जिसकी कीमत 54,990 रुपये है। यह 50W के 2 स्पीकर्स को सपोर्ट करता है। इसमें 2GB रैम और 16GB स्टोरेज भी दी गई है। इसमें IR LG इम्पोर्टेड रिमोट दिया गया है। इसके अलावा इसमें तीसरा मॉडल 65 इंच का है और यह भी 4K METAL TV है। इसकी कीमत 73,990 रुपये है। इसमें 50W स्पीकर दिया गया है। इसमें 2GB रैम और 16GB स्टोरेज मौजूद है। QLED TV रेंज में एक 75 इंच वाला मॉडल है जिसकी 1,25,990 रुपये है। इसमें 55W आउटपुट के साथ 2 स्पीकर्स दिए हैं। इसमें भी 2GB रैम और 16GB स्टोरेज मौजूद है। वहीं इस सीरीज मेंसबसे बड़ा TV 86 इंच साइज़ में है जोकि 4K METAL TV है। इसकी कीमत 2,49,990 रुपये है। इसमें 55W स्पीकर आउटपुट दिया गया है। इसमें 3GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गई है।

 

 

इनसे है मुकाबला:

 

SCAPE TV का सीधा मुकाबला Thomson, Kodak, oneplus, Samsung, LG, Sony, realme, Xiaomi और TCL जैसे ब्रांड्स से होगा। अब देखना होगा भारत में इन TV को कितना पसंद आते हैं।



Source: Gadgets