छोटी फैमिली के लिए 6.5kg वाली ये हैं बेस्ट Semi-Automatic वाशिंग मशीन, सिर्फ 477 की EMI पर ला सकते हैं घर

अपने घर के लिए नई वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं और बजट कम है तो सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन आपके लिए एक ऑप्शन साबित हो सकता है। हम आपको सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के कुछ उम्दा मॉडल्स बता रहें हैं,जो आपको पसंद आएंगे। इसके साथ ही ये मॉडल्स आपको 6.5 किलो की कैपेसिटी के साथ मिलेंगे और इसके अलावा आपको कई फीचर्स जैसे कि टाइमर ऑप्शन, रस्ट फ्री बॉडी और भी ढेरों फीचर मिल जाएंगे। आइए डिटेल में आपको इन वॉशिंग मचने के मॉडल्स की पूरी जानकारी देते हैं।


Thomson 6.5 Kg सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन

Washing machine सेगमेंट में थॉमसन एक अच्छा और भरोसेमंद ब्रांड है। आप अपने लिए कंपनी की 6.5 kg सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के बारे में विचार कर सकते हैं जोकि 5 स्टार एनर्जी सेविंग रेटिंग के साथ आती है। इसमें 1400 rpm की स्पीड मिलती है जो काफी बेहतर परफॉर्म करती है और यह बड़ी फैमिली के लिए आदर्श प्रोडक्ट है। इसके साथ ही वॉश टाइमिंग,वॉटर सिलेक्टर और स्पिन टाइमर का फीचर भी मिल जाता है। यह प्रोडक्ट आपको हाई क्वालिटी एबीएस प्लास्टिक से बना हुआ मिलेगा, जो रस्ट-फ्री और पॉवरफुल हैवी ड्यूटी मिल जाता है। आप इस प्रोडक्ट को ऑनलाइन वाइट ग्रे कलर और 7,099 रुपये की कीमत पर मिल जाएगा। इसके साथ आपको 2 साल प्रोडक्ट और 4 साल मोटर पर भी वारंटी मिल जाएगी।

 


LG 6.5kg सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन

LG की 6.5 किलो वाली सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन भी एक अच्छा ऑप्शन आपके लिए साबित हो सकती है। यह प्रोडक्ट बड़ी साइज वाली फैमिली के लिए अच्छा ऑप्शन है। इसके साथ ही यह 4 स्टार एनर्जी सेविंग रेटिंग के साथ आते है,जो सालाना बिजली का बिल भी कम रखता है। यह 1300 RPM की ताकत से चलती से है जो मिनटों में कपड़े सुखाती है। इसमें आपको तीन कपड़े वॉश करने के लिए मोड़ नॉर्मल, स्ट्रांग एंड जेंटल मिल जाते हैं। इसके अलावा आपको सहुलियत के लिए इसमें टाइमर का ऑप्शन भी मिलता है,जिसे आप अपनी जरूरत के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। इस रस्ट फ़्री प्लास्टिक बेस और स्पिन शॉवर के साथ आने वाली वॉशिंग मशीन को ऑनलाइन डार्क ब्लू कलर में ख़रीद सकते हैं,जिसकी ऑनलाइन कीमत 15,790 रुपये है और साथ ही 2 साल की वारंटी भी मिल जाती है।

यह भी पढ़ें: Redmi का सस्ता स्मार्टफोन 26 अगस्त को होगा लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे ये खास फीचर्स

Samsung 6.5kg सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन

सैमसंग ब्रांड का 6.5 किलो की कैपेसिटी और 5 स्टार एनर्जी सेविंग रेटिंग के साथ आने वाला मॉडल भी आपकी पसंद बन सकता है। यह मॉडल मीडियम और बड़ी साइज फैमिली के लिए उपयुक्त प्रोडक्ट साबित हो सकता है। इसके साथ ही यह 1300 RPM की स्पीड से जल्दी है जो जल्दी कपड़े सुखाती है। ख़ास फीचर्स की बात करें तो इसमें कास्टर व्हील, रस्ट प्रूफ बॉडी, लिंट फ़िल्टर और एयर टर्बो ड्राईिंग सिस्टम मिल जाता है। यह प्रोडक्ट 16 साइकिल ऑप्शन के साथ मिल जाता है। यह वॉशिंग मशीन आपको स्टाइलिश और स्लीक लुक में मिल जाएगी। आप इस सेमी ऑटोमैटिक मॉडल को ऑनलाइन लाइट ग्रे कलर में 9,990 रुपये की कीमत और 2 साल प्रोडक्ट और 5 साल मोटर पर वारंटी के साथ ख़रीद सकते हैं।



Source: Gadgets