इस नए 55 इंच वाले QLED TV से घर पर सिनेमा हॉल जैसा मिलेगा मज़ा! साउंडबार की नहीं पड़ेगी जरूरत

 

LED TV के बाद अब जमाना QLED TV का है। पिक्चर क्वालिटी के मामले हम इसे एक कदम आगे देखते हैं। LED TV की तुलना में QLED TV देखने का एक्सपीरियंस काफी बेहतर बनता है। और आजकल तो कम बजट में बिग साइज़ टीवी भी खूब आने लगे हैं। Blaupunkt का नया 55 इंच साइज़ वाला QLED TV अपनी कीमत और फीचर्स के मामले में ग्राहकों को काफी लुभा रहा है। कम कीमत और ज्यादा फीचर्स इस टीवी में आपको देखने को मिल जायेंगे। इस समय 55 इंच टीवी का मार्केट काफी तेजी से ग्रोथ कर रहा है तो हम आपको इस नई टेक्नोलॉजी से लैस Blaupunkt 55 (55QD7020)इंच वाले QLED TV के फीचर के बारे में जानकारी दे रहे हैं….आइये जानते हैं..


डिस्प्ले और फीचर्स

Blaupunkt (55QD7020) 55 QLED टीवी Ultra HD (4K) डिस्प्ले से लैस है जिसका Resolution 3840 x 2160 पिक्सेल्स है। यह QLED डिस्प्ले से लैस है। इसमें ब्राइटनेस 550 निट्स मिलेगी। इसमें 60 Hz रिफ्रेश रेट मिलता है बेहतर साउंड के लिए इस टीवी में डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी डिजिटल प्लस जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह टीवी बेजललेस हैं और फ्रेम को काफी पतला मिल जाता है।

 

परफॉरमेंस स्मूथ मिले इसके लिए इनमें 2GB रैम और 16GB की स्टोरेज मिल जाती है। इस टीवी में 360 डिग्री साउंड एक्सपेरियंस मिलेगा। इतना ही नहीं इसमें गूगल वॉयस कंट्रोल और गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट भी मिलेगा। इन स्मार्ट टीवी में 4 स्पीकर्स दिए गए हैं जो 60 W का साउंड देने में सक्षम है। इस टीवी की कीमत 40,999 रुपये है और आप इसे फ्लिप्कार्ट से खरीद सकते हैं.. यह फुल पैसा वसूल टीवी है।

कनेक्टिवटी के मामले में ब्लूटूथ 5.0, डुअल बैंड Wifi और डिजिटल नॉइज़ फिल्टर जैसे फीचर्स भी मिल जाएंगे। Blaupunkt QLED TV के 55 इंच की ब्राइटनेस 550 निट्स मिलेगी, इसके साथ आपको वॉयस कंट्रोल वाला रिमोट मिल जाएगा और इसके अलावा आपको इनमें Netflix, Prime, Youtube, Google Play के लिए अलग से कीज भी मिल जाएंगे।



Source: Gadgets